धामनोद: हिंदू संगठन के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मना श्री राम जन्मोत्सव।

धामनोद: हिंदू संगठन के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मना श्री राम जन्मोत्सव।

रतलाम /धामनोद

श्री राम जन्मोत्सव (रामनवमी) के पावन अवसर पर धर्म नगरी धामनोद में हिन्दू संगठन के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह आयोजन हिन्दू नववर्ष (गुड़ी पड़वा), रामनवमी एवं आगामी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

शोभायात्रा का शुभारंभ गांधी चौक धामनोद से हुआ, जिसमें प्रभु श्री राम, भारत माता एवं अमर बलिदानी भगत सिंह के सुसज्जित चित्रों एवं आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। नगर के मुख्य मार्गों से निकलती इस शोभायात्रा में हजारो श्रद्धालुओ के हाथों में भगवा ध्वज लिए बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ “जय श्रीराम” के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा का समापन श्री बड़ा राम मंदिर परिसर में हुआ, जहां प्रभु श्रीराम एवं भारत माता की 11 दीपों से भव्य महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। 
नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजजनों द्वारा जलपान, फलाहार एवं पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर के प्रत्येक हिन्दू घर में रंगोली सजाई गई और पांच दीप प्रज्वलित कर उत्सव की गरिमा को और बढ़ाया गया। पूरे नगर में रामोत्सव महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा। आयोजन में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की बहनों सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाजजन उपस्थित रहे ।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->