-->
भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस मनाया गया व पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस मनाया गया व पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

रतलाम डेस्क

मान्याबारी / सैलाना-भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा अवेयरनेस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मान्याबारी स्थित शासकीय नवीन माध्यमिक विद्यालय में आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस के साथ पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था संस्थापक प्रियंका शर्मा द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।
विद्यालय संस्था प्रभारी गोपाल जी सिलावट ने आजाद हिंद फौज की स्थापना व देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान की जानकारी दी।
संस्था द्वारा जागरूकता हेतु विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कृत किया गया।  प्रियंका ने भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन संस्था के स्थापना के उद्देश्य की जानकारी देते हुए, छात्रों को शिक्षा, कला व खेल में प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को अच्छे व गलत स्पर्श के तरिकों की जानकारी व सावधानी की जानकारी दी। संस्था की संस्थापक सदस्य तन्वी जायसवाल ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में आवश्यक बातों को आचरण में सम्मिलित करने के साथ वर्तमान समय में आवश्यक सावधानी बरतने की जानकारी दी।  कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रभारी गोपाल सिलावट ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारी श्रीमति अश्विनी पण्डया द्वारा करवाई गयी, प्रतियोगिता मे 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आभार प्रदर्शन विनोद कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे विद्यालय की माया मीणा व संस्था संस्थापक सदस्य हरीश सिलावट उपस्थित रहे।




--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->