नगर पालिका परिषद नीमच में 64 विनिमित सफाई कर्मचारियों को किया गया नियमित।

नगर पालिका परिषद नीमच में 64 विनिमित सफाई कर्मचारियों को किया गया नियमित।

नीमच डेस्क 

नीमच - मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ  5 -1/2013/1/3 दिनांक 7.10.2016 से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए विनियमित करने की योजना लागू की गई है एवं मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल के परिपत्र क्रमांक 2586 दिनांक 22/07/2022 व मध्य प्रदेश प्रशासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल 16/05/2007 में वर्णित प्रावधान अनुसार वर्ष 2018 में नगर पालिका नीमच में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को पात्रतानुसार विनियमित किया गया।
वर्तमान में निकाय में विनियमित 64 सफाई संरक्षक कार्यरत है तथा 119 नियमित सफाई संरक्षको के पद रिक्त हैं । मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के दिनांक 16/05/2007 के मापदंड अनुसार एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिनांक 22/07/2022 विभागीय छानबीन समिति द्वारा की अनुशंसा एवं पि.आई.सी.संकल्प क्र.252 दिनांक 03/10/2023 से विनियमित करण से दैनिक वेतन भोगी स्थाईकर्मियों को रिक्त सफाई संरक्षण के पदो पर वरिष्ठता अनुसार नियमित किया जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।   
नियमित किए गए  स्थाई सफाईकर्मियों की सूची।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->