नगर परिषद अध्यक्ष का निर्णय - अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते मांस विक्रय एवं परोसना पूर्णत: प्रतिबंधित।

नगर परिषद अध्यक्ष का निर्णय - अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते मांस विक्रय एवं परोसना पूर्णत: प्रतिबंधित।

रतलाम डेस्क

सैलाना ( रतलाम ) - अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते पूरे देश में हर्षो उल्लास का माहौल है। इसी के चलते सैलाना नगर में भी मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा व साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है ।
इसी बीच आज नगर परिषद सैलाना द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमे दिनांक 20, 21 व 22 जनवरी को नगर की समस्त मांस की दुकानों व मांस परोसने वाले सभी ढाबों पर मांस बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। उक्त अवधि में मांस की दुकान खुली हुई पाए जाने की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। 

नगर परिषद अध्यक्ष का मांस बिक्री पर रोक संबंधी आदेश
नगर में माहौल राममय

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में प्रातः व शाम को प्रभात फेरियां भी निकाली जा रही है। माहौल हर तरफ रामामय नजर आ रहा है ।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->