सैलाना:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थित में कांग्रेस का दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न
Wednesday, November 13, 2024
Edit
सैलाना - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पूर्व विधायक व मंत्री स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत जन्म जयंती समारोह व दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कल स्थानीय जैन धर्मशाला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थित में संपन्न हुआ। जिसमें सैलाना विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक हनी बघेल, प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक बालमुकुंद गौतम, पारस सकलेचा, इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव हर्षविजय गेहलोत एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बीजेपी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, बिजली की समस्या जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
सभा को पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि - इस समय गेहूं व चने की बोवनी का समय है। इसके लिए पर्याप्त बिजली की आवश्यकता होती है, लेकिन क्षेत्र का आदिवासी किसान बिजली को लेकर परेशान है। गेहलोत ने चेतावनी देते हुए कहा कि - यदि पांच दिन में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के आदिवासी किसानों को लेकर विद्युत वितरण कंपनी का घेराव किया जाएगा।