-->
हिंसा पीड़ित विश्व आज महावीर की राह तकता है.... एस डी एम मनीष जैन

हिंसा पीड़ित विश्व आज महावीर की राह तकता है.... एस डी एम मनीष जैन

रतलाम डेस्क

सैलाना नगर में महावीर जन्म कल्याणक अमृत मंथन व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ।

सैलाना-नगर स्थित जैन धर्मशाला में अमृत मंथन व्याख्यानमाला समिति द्वारा महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में "वर्तमान समय में वर्धमान महावीर" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। 
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सैलाना एसडीएम मनीष कुमार जैन और मुख्य अतिथि सैलाना नगर के वरिष्ठ पत्रकार विमल कटारिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र ग्वालियरी(बंटी सर) ने कार्यक्रम की रूपरेखा और भगवान महावीर के लिए कविता प्रस्तुत की।तत्पश्चात मुख्य अतिथि विमल कटारिया ने भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी स्रोताओं को उनकी राह पर चलने का आव्हान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसडीएम सैलाना ने नमोकार मंत्र से अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए जैन धर्म के प्रमुख सिद्धांतों अहिंसा,अपरिग्रह,सत्य, अनेकांतवाद, स्यादवाद,जियो और जीने दो,परस्परोग्रहजीवानाम आदि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जैन धर्म और भगवान महावीर से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने उनसे विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से जिज्ञासा का समाधान भी प्राप्त किया। जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने भी उद्बोधन दिया। अंत में कार्यक्रम समिति के सचिव रजनीश कसेरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक विपिन कसेरा सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->