सर्व समाज सैलाना द्वारा महाराणा प्रताप की 485 वी जन्म जयंती मनायी ।।

सर्व समाज सैलाना द्वारा महाराणा प्रताप की 485 वी जन्म जयंती मनायी ।।

रतलाम डेस्क 

हर कोम के साथ खडे रहना ही महाराणा प्रताप का चरित्र है - नारायण सिंह चिकलाना।

सैलाना-महाराणा प्रताप की 485 वी जन्म जयंती के अवसर पर करणी सेना द्वारा सर्व समाज की उपस्थित में जूनावास स्थित मांगलिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैलाना महाराजा श्री विक्रम सिंह,मुख्य वक्ता क्षत्रिय विभव पत्रिका के संपादक नारायण सिंह चिकलाना,दहेज विरोधी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, राजपाल सिंह सिसोदिया, आंबा से अमर राज परिवार के राजकुमार सिंह राठौर मंचासिन रहे।
सर्व प्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वल किया।तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्यवक्ता नारायण सिंह चिकलाना द्वारा उपस्थित समाजजन को संबोधित करते हुए बताया कि महाराणा प्रताप का जीवन शौर्य,साहस,मान,स्वाभिमान  का पृतीक है उन्होंने अपने जीवन में मुगलों से युद्ध लड़कर अपने प्राक्रम का परिचय दिया इतिहास वीरो का होता है कायरो का नही।
प्रताप का जीवन सैकड़ो वर्षो के बाद भी प्रासंगिक है और रहेगा।।
इस कार्यक्रम में सर्व समाज से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह दरबार,राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला महामंत्री शेर सिंह राठौर,तहसील अध्यक्ष लखन सिंह राठौर,तहसील कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह राठौर,हर्षवर्धन सिंह राठौर,तहसील सचिव इंद्रपाल सिंह राठौर,तहसील  महामंत्री देवेंद्र सिंह,गुलशन सिंह,भवानी सिंह,पुष्प राजसिंह,रीतुराज सिंह,कुलदीप सिंह राजावत, कुलदीप सिंह गोयल सहित समाजसेवी इंद्रेश चंडालिया,प्रशांत दवे,सर्व समाज जनसेवक संगठन से सुनील परिहार,कृष्ण वल्लभ जोशी,अखिलेश पांचाल,योगेश तंवर,आनंद बैरागी,प्रीतेश चंडालिया,निखिल कसेरा,लखन चंदेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करणी सेना तहसील अध्यक्ष लखन सिंह राठौड़ ने किया ।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->