इंदौर: नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, 3000 किलो से अधिक का माल जब्त।

इंदौर: नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, 3000 किलो से अधिक का माल जब्त।

इंदौर डेस्क 

इंदौर - कलेक्टर शिवम वर्मा को आज सुबह नकली घी बनाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसपर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए खाद्य विभाग अधिकारी मनीष स्वामी को तुरंत जांच करने के निर्देश दिए।
जिसमें श्रीराम मिल्क फूड डेरी इंड्रस्ट्री पालदा में मदर चॉइस के नाम से नकली घी बेचे जाने की जानकारी पर छापामार कार्रवाई की गई है।

छापे में लगभग 3000 किलो से अधिक का माल यहां पर मिला है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक तौर पर इसे अमानक पाया है।
हाल ही में उद्घाटन की गई लैब में उक्त माल की जांच की जा रही है। विस्तार पूर्वक अमानक खाद्य और केमिकल की जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजा जाएगा

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->