धार : शिवानी सिंह श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त

धार : शिवानी सिंह श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त

धार डेस्क

धार -श्री राजपूत करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव एवं महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिसोदिया की अनुशंसा पर शिवानी सिंह सिसौदिया को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। 
श्रीमती सिसौदिया हमेशा धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। उनकी इसी सक्रियता को देखकर श्री राजपूत करणी सेना ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है। इनका कार्यकाल संगठन में एक वर्ष का रहेगा। गौरतलब है कि श्री मती सिसौदिया राजपूत करणी सेना की धार जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर इष्टजनों, समाजजनों व वरिष्ठों ने हर्ष जताया है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->