कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में छत्तीसगढ़ सरकार की एंट्री, उद्योग मंत्री ने भाजपा को घेरा

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में छत्तीसगढ़ सरकार की एंट्री, उद्योग मंत्री ने भाजपा को घेरा

छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा बुधवार को सीधी जिले से गुजर रही जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में छत्तीसगढ़ सरकार की एंट्री, उद्योग मंत्री ने भाजपा को घेरा

प्रदेश सरकार के 18 साल के कार्यकाल की खामियां जनता के बीच ले जाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में निकाली जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बुधवार को सीधी जिले की सिहावल विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई है। यात्रा के दौरान आयोजित सभा में शामिल होने छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी पहुंचे। यहां डनता को संबोधित करते हुए कवासी लखमा ने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी कहते हुए आरोप लगाया कि, इन लोगों को जनता की सेवा से कोई सरोकार नहीं है। उन्होने कहा कि, कांग्रेस सर्वहारा वर्ग की पार्टी है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी जो वादे कर रहा है उन्हें पूरा किया जा रहा है।

कवासी लखमा ने आगे कहा कि, सिहावल विधानसभा इलाके के लोग सौभाग्यशाली हैं, जो उन्हें इतना सहज और सरल कांग्रेस का विधायक मिला है। उन्होने कहा कि, हम कमलेश्वर पटेल को पिछले कई सालों से जानते आ रहे हैं। वो छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी भी रहे हैं और कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनता की सेवा करना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। वो अपने पूज्य पिताजी के बताएमार्ग पर चलकर जन-जन की सेवा में लगे हैं। आज के समय में ऐसे जनप्रतिनिधि मिलना मुश्किल है। इस दौरान वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की कि, आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें अधिक से अधिक मतों से जिताकर मध्य प्रदेश विधानसभा में भेजें।


राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री- लखमा


आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश में पिछले 18 साल से भाजपा सरकार के राज में अन्याय ,अत्याचार और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त आ चुकी है। इस अनाचार और अत्याचार से निजात पाने के लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को बहुमत से जिताएं। साथ ही, उन्होने कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसामान्य के हितों में चलाई जारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि, एमपी की भाजपा सरकार को 18 साल बाद लाडली बहनों की याद कर रही है। ये सब चुनावी वादे हैं, जिसमें भाजपा सब्जबाग दिखाने में जुटी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

जारी है कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

बता दें कि जन आक्रोश रैली के दूसरे दिन सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बघोर से सिहावल, लिलवार, अतरैला, अमिलिया होते हुए बहरी से कर्थुआ की तरफ रवाना हो गई है। विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सिहावल के हनुमान मंदिर में भगवान पूजा-अर्चना कर जनता की खुशहाली की कामना की। पटेल ने अमिलिया की जनसभा में कहा कि, भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने में जुटी है। भाजपा सरकार के ऐसे कामों से आज लोकतंत्र पर को बढ़ गया है। पंचायत राज के माध्यम से मध्य प्रदेश में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सबसे पहले पंचायत राज को स्थापित कर उसे लागू किया।

'18 साल में कहां से कहां पहुंच गई महंगाई'- लखमा

मंत्री लखमा ने कहा कि, भाजपा ने प्रदेश में 18 साल में पंचायत राज को समाप्त कर लाल फीताशाही को बढ़ाया है। जनप्रतिनिधियों के मिले अधिकारों को कम करने के साथ नागरिक सुविधाओं को भी खत्म करने में भाजपा जुटी हुई है। कांग्रेस के समय में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की जो कीमतें थी उसे भाजपा द्वारा बढ़ाकर तिगुना कर दिया। विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि, प्रदेश में भाजपा के पिछले 18 साल के कुप्रबंधन एवं कुशासन से नौजवान, महिलाएं, किसान एवं आमजन परेशान और बेहाल हैं। भाजपा ने सभी को ठगने का काम किया है।

जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए ये नेता

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ज्ञान सिंह, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अंबिकेश पांडे, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमान सिंह, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहावल शारदा सिंह, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरी परमजीत पांडे, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली, अर्चना सिंह उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सिहावल मनोज सिंह, महामंत्री मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रकाश सिंह परिहार, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सेवादल बहरी दारा पांडे सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। ग्राम हिनौती से छत्तीसगढ़ में मंत्री कवासी लखमा भी प्रमुख नेताओं के साथ रथ पर सवार होकर अमिलिया होते हुए बहरी पहुंचे।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->