रक्षा-बंधन/ मुहूर्त समय
Sunday, August 18, 2024
Edit
पंचांग के अनुसार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और अबकी बार 19 अगस्त 2024, सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
पूर्णिमा तिथि-
19 अगस्त, सोमवार को पूर्णिमा तिथि सूर्योदय से रात्रि 11:56 तक व्याप्त रहेगी।
भद्रा समय-
19 अगस्त, सोमवार के दिन भद्रा प्रातः सूर्योदय से दोपहर 01:35 तक रहेगी।
इस दिन मकर राशि में चंद्रमा होने के कारण भद्रा पाताल लोक में निवास करेगी, अतः पाताल लोक की भद्रा ज्यादा चिंता जनक नहीं मानी जाती।
शगुन/श्रवन माढ़ने का समय-
शगुन रक्षाबंधन के एक दिन पहले अर्थात चतुर्दशी तिथि में मांढे जाते हैं, अतः18 अगस्त, रविवार के दिन सुबह 07:30 से दोपहर 12:24 तक शगुन मांढे जा सकते हैं।
शगुन/श्रवण पूजा (जिमाने) का समय-
19 अगस्त, सोमवार को शुभ का चौघड़िया सुबह 09:10 से सुबह 10:46 तक रहेगा और श्रेष्ठ शुभ अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से दोपहर 12:50 तक रहेगा अतः इस समय के दौरान शगुन/ श्रवण पूजा का कार्य किया जा सकता है।
रक्षाबंधन का समय/मुहूर्त-
19 अगस्त 2024, सोमवार
(दोपहर02:02 से रात्रि09:05 तक)
वैसे तो इस बार मकर राशि में चंद्रमा होने की वजह से भद्रा पाताल लोक में रहेगी और पाताल लोक की भद्रा ज्यादा चिंताजनक (अशुभ) नहीं मानी जाती। लेकिन फिर भी भद्रा दोपहर 01:35 पर समाप्त हो जाएगी उसके उपरांत आप राखी बांध सकते हैं।
राखी बांधने का मुहूर्त-
दोपहर 02:02 से रात्रि 09:05 तक
अवधि-
लगभग 07 घंटे
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त-
दोपहर 02:02 से शाम 04:19तक।
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त-
शाम 06:56 से रात्रि 09:07 तक।
शुभ- समय चौघड़िया
नीचे दिए गए तीनों चौघड़िये का समय भी रक्षाबंधन के लिए शुभ है-
चर का चौघड़िया-
दोपहर02:02 से दोपहर03:40 तक
लाभ का चौघड़िया-
दोपहर 03:40 से शाम 05:18 तक।
अमृत चौघड़िया-
शाम 05:18 से शाम 06:56 तक।