उज्जैन : फुटपाथ पर दिन दहाड़े महिला से दुष्कर्म का वीडियो बना कर वायरल करने वाला आरोपी मोहम्मद सलीम गिरफ्तार.

उज्जैन : फुटपाथ पर दिन दहाड़े महिला से दुष्कर्म का वीडियो बना कर वायरल करने वाला आरोपी मोहम्मद सलीम गिरफ्तार.

उज्जैन डेस्क

उज्जैन : बीती 4 सितंबर को नगर के कोयला फाटक क्षेत्र में महिला से दिन दहाड़े फुटपाथ पर दुष्कर्म का जघन्य मामला सामने आया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में वीडियो बनाने वाला आरोपी मोहम्मद सलीम अब  गिरफ्तार हुआ है.
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलीम ऑटो चलाने का काम करता है और नागदा का रहने वाला है।
पुलिस को आरोपी के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है जिसमें दुष्कर्म का वीडियो भी मिला है।
पुलिस द्वारा उन लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है जिन लोगों को आरोपी सलीम द्वारा दुष्कर्म का वीडियो भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार - इस प्रकार की घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस को दी जानी चाहिए लेकिन आरोपी ने ऐसा ना करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपी ने विकृत मानसिकता के साथ इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने आगे बताया कि आरोपी ने साजिश या फिर बदनाम करने की सोची समझी योजना के तहत ऐसा किया है. हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 72, 77, 293, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं मामला दर्ज किया गया है.
बता दें कि मामले में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->