इंदौर: संस्था कर्मअधीन द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया।
Monday, March 17, 2025
Edit
इंदौर - नगर की सामाजिक संस्था कर्मअधीन द्वारा होली मिलन समारोह अटल द्वार के नजदीक मनाया गया।
होली मिलन समारोह में सर्वप्रथम सुंदरकांड एवं भजन का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्य भक्ति में झूमते नजर आए।
भगवान की आरती के पश्चात संस्था के सदस्य पीयूष का जन्मदिन संस्था के सदस्यों द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सहभोज किया जिसमें संस्था के अभिषेक मिश्रा ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पीयूष मालवीय, कुणाल यादव, ऋषि, चेतन, अंकित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।