सैलाना:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों ने मोहलिया हनुमान मंदिर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किया श्रम दान।

सैलाना:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों ने मोहलिया हनुमान मंदिर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किया श्रम दान।

रतलाम डेस्क 

बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

सैलाना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समस्त पदाधिकारियों ने आज श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक अनुकरणीय कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक घंटा,एक दिन,एक साथ' के आह्वान पर मोहलिया हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया,जहां सभी ने श्रमदान कर मंदिर क्षेत्र की साफ-सफाई की। इसके बाद बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा की सेवा भावना और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को मजबूती से प्रदर्शित करता है।

इस अवसर पर
जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी ने कहा कि पंडित जी का एकात्म मानववाद आज के समय में अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का संकल्प दिलाया।
मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है,जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है जिसमें गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तक विभिन्न सेवा कार्य किए 
जाएंगे।
जनपद अध्यक्ष,भाजपा जिला मंत्री कैलाशी चारेल, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राका एवं मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को पंडित जी के विचारों से जोड़कर हम समाज को मजबूत बना रहे हैं।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार एवं किसान मोर्चा महामंत्री बद्री लाल चौधरी ने किसानों की भूमिका पर जोर दिया,जबकि मंडल महामंत्री सुनील राठौर ने युवाओं को प्रेरित किया। युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुकूल सोनी,अजजा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शैतान पटेल, ललित चंडालिया,ललित कसेरा,सुरेंद्र मेहता,नाथुलाल राठौर,प्रहलाद पाटीदार,रवि करोतिया एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पंडित जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->