धर्म परिवर्तन एवं आर्थिक धोखाधडी के मामले मे बड़ी कार्यवाही करते हुए अपराधी को इंदौर में पकड़ा

धर्म परिवर्तन एवं आर्थिक धोखाधडी के मामले मे बड़ी कार्यवाही करते हुए अपराधी को इंदौर में पकड़ा

आलीराजपुर डेस्क 

संवाददाता- वैभव जाधव

आलीराजपुर- विगत दिवस थाना नानपुर क्षैत्रान्‍तर्गत धर्म परिवर्तन एवं नानपुर क्षेत्र के ग्राम घटवानी से प्रलोभन तथा आर्थिक धोखाधडी के मामले मे थाना नानपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 196(1) 299 351(3) बी एन एस धारा 5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 एवं अपराध क्रमांक 268/25 धारा 318 (4)316 (2)351(3) बीएनएस धारा 5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में घटना दिनांक से फरार आरोपी तेरसिंह पिता खजानसिंह अवासिया निवासी खट्टाली तिराहा नानपुर की मुखबीर से सूचना प्राप्‍त हुई कि आरोपी इंदौर के किसी स्‍थान पर छीपा हुआ है जिस पर थाना नानपुर पुलिस की विशेष टीम के द्वारा इंदौर सॉयबर टीम से समन्‍वय स्‍थापित कर दिनांक 12 दिसम्‍बर 2025 को आरोपी को इंदौर से गिरफतार करने मे पुलिस टीम को सफलता प्राप्‍त हुई है।
फरार आरोपी तेरसिंह पिता खजानसिंह को गिरफतार करने मे थाना प्रभारी नानपुर निरीक्षक राजेश डावर सउनि दिनेश अवासिया सउनि सेनचा प्रआर सुरेश कन्‍नौजे आर धनसिंह आर बलवंत तथा सॉयबर सेल से प्रआर दिलीप एवं प्रमोद का सराहनिय योगदान रहा है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->