सैलाना: संघ के बाल स्वयं सेवकों का पथ संचलन निकला।
Thursday, December 25, 2025
Edit
सैलाना: नगर में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया।
पिछले कई दिनों से बाल स्वयंसेवकों के पथ संचलन की तैयारियां नगर में चल रही थी।
बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन राजवाड़ा परिसर से प्रारंभ हुआ। संचलन में घोष की धुन पर बाल स्वयंसेवक कदमताल करते हुए चल रहे थे।
मार्ग में कई स्थानों पर नन्हे स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः राजवाड़ा प्रांगण पहुंचा जहां समापन हुआ।