सैलाना: बोरी बंधान कर जल संचय कार्यक्रम शुभारंभ

सैलाना: बोरी बंधान कर जल संचय कार्यक्रम शुभारंभ

रतलाम डेस्क 

रतलाम-मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा सरवन सेक्टर में ग्राम चावड़ा खेड़ी नदी पर नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा   जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान का कार्यक्रम किया गया।
जिसमे जिला समन्वयक श्री रत्नेश जी विजयवर्गीय ने बोरी बंधान करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि संस्था द्वारा पुरे मध्यप्रदेश में स्थानीय लोगों के साथ  मिलकर जल संरक्षण वाले क्षेत्रों में बोरी बंधान कर पानी रोकने की व्यवस्था तैयार की जा रही हैं, जिससे भविष्य में भूमिगत जल स्तर बढ़ाने और जल उपलब्धता में सुधार की उम्मीद है।विकासखण्ड समन्वयक श्री रतनलाल जी चरपोटा द्वारा बोरी बंधान करने के पीछे कारण के स्पष्टीकरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा बढ़ते जल संकट को देखते हुए, जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम किया जा रहा हैं, इस सामूहिक प्रयास का मुख्य उद्देश्य आने वाले मौसम में जल संरक्षण को बढ़ावा देना और गांव में संभावित जल संकट को कम करना है। जन अभियान परिषद् की समितियाँ आगे भी ऐसे जनहितैषी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों को निरंतर जारी रखेंगी।
नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन के हरीश सिलावट ने बोरी बंधान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
अभियान के दौरान ग्रामवासियों के साथ मिलकर सी.एम.सी.एल.डी.पी. के  विद्यार्थीगण ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में संस्था के राजेन्द्र कुमावत, चावडाखेडी के सरपंच व सचिव, परामर्शदाता विक्रम शर्मा, दिनेश कुमार गहलोत, सुखलाल निनामा,
सृष्टी सेवा संस्था के सतीश जी टांक, नवांकुर संस्था विश्व कल्याण सेवा समिति सरवन से कुसुम शर्मा , आदर्श ग्राम विकास समिति सकरावदा से सुरेन्द्र जाट,  प्रस्फुटन समिति से शंकर निनामा सीएम सी एल डी पी के छात्र पूजा आशर्मा, पिंकी टेलर,चन्दु  मईड़ा ,पंकज निनामा  ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहें।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->