इंदौर : जिला कोर्ट में बड़ा हादसा: चलती कोर्ट में एडीजे पर गिरा सीलिंग फैन, हाथ व सिर में चोंट

इंदौर : जिला कोर्ट में बड़ा हादसा: चलती कोर्ट में एडीजे पर गिरा सीलिंग फैन, हाथ व सिर में चोंट

इंदौर डेस्क

इंदौर-जिला न्यायालय में बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरती ढींगरा के ऊपर कोर्ट रूम में अचानक उस वक्त छत का पंखा गिर गया जब कोर्ट चल रही थी। इस हादसे में उनके हाथ और सिर में चोट आई है।

घटना के समय कोर्ट रूम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत उन्हें कोर्ट परिसर की डिस्पेंसरी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद वे अपने चैंबर में कुछ देर आराम करती रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें घर ले जाया गया।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एल. एल. यादव ने घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि कोर्ट परिसर में लंबे समय से मेंटेनेंस का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो बिजली विभाग और न ही लोक निर्माण विभाग द्वारा किसी प्रकार का रखरखाव किया जा रहा है।

यादव ने यह भी बताया कि इससे पहले भी कोर्ट की छत से प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए निर्माणाधीन जिला कोर्ट भवन के चैंबर के लिए बार एसोसिएशन द्वारा डिजाइन आदि पहले ही सौंपे जा चुके हैं अब जल्द ही नया कोर्ट परिसर भी सौंपा जाना चाहिए।

इस घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर वकीलों और कर्मचारियों में भी रोष व्याप्त है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->