बड़ी खबर : 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान
Sunday, March 15, 2026
Edit
नेशनल डेस्क
भारत के पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि तमिलनाडु में वोटिंग 23 अप्रैल को कराई जाएगी। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे।
सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।