सैलाना : जैन सोशल ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न, 151 यूनिट रक्त संग्रहित
Tuesday, March 31, 2026
Edit
सैलाना- मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में रगवाड़ी मोहल्ला स्थित अणु आराधना भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
इस दौरान कुल 151 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए रतलाम भेजा गया। शिविर का शुभारंभ श्री जैन श्वेतअंबर सोशल ग्रुप ने फीता काटकर किया। उन्होंने उपस्थित जनों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए सभी को इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन विजय डोशी, अशोक चंडालिया, संजय रांका, सुरेंद्र मेहता, ललित चंडालिया, मनीष ग्वालियरी, योगेश संघवी, डॉ. दिशांत चंडालिया, श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप अध्यक्ष पंकज चंडालिया, शैलेंद्र ग्वालियरी, जितेंद्र रांका, पीयूष चंडालिया, शैलेंद्र चंडालिया, रोहित चंडालिया, रूपेश लोढ़ा, प्रिंस लोढ़ा, सौरभ रांका, अर्पित रांका, राजेश चंडालिया, दिनेश चंडालिया, सुरेंद्र ग्वालियरी, संदीप वोहरा, संजय राठौर, सौरभ मांडोत, निलेश चंडालिया, प्रितेश चंडालिया, निर्मल कोठारी, अभय मोगरा, प्रमोद वोहरा सहित अनेक समाजजन एवं युवा उपस्थित रहे।