सैलाना : गौधुलिया तालाब पर चला स्वच्छता अभियान,जल संरक्षण का लिया संकल्प

सैलाना : गौधुलिया तालाब पर चला स्वच्छता अभियान,जल संरक्षण का लिया संकल्प

रतलाम डेस्क

सैलाना -जल गंगा संवर्धन अभियान2026 के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम”के तहत विकासखंड सैलाना में जल स्रोतों की स्वच्छता को लेकर प्रभावी पहल की गई। इसी क्रम में सैलाना नगर स्थित गौधुलिया तालाब पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें जनभागीदारी का उत्साहपूर्ण दृश्य देखने को मिला।
यह अभियान नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन, सैलाना नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं नगर परिषद सैलाना के स्वच्छता पहरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान तालाब किनारे फैली गंदगी को साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और जल स्रोतों की सुरक्षा व स्वच्छता बनाए रखने के लिए आमजन को प्रेरित किया।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा ने अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम में जिला योजना सलाहकार समिति सदस्य भूपेन्द्र जायसवाल, समाजसेवी सतीश टांक, नगर परिषद सैलाना के यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट के देवेन्द्र भदौरिया सहित नवांकुर संस्था एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के कई कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->