सैलाना : सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेमसिंह डिंडोर का भावभीनी विदाई सम्मान,जलगांव हुआ स्थानांतरण।।

सैलाना : सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेमसिंह डिंडोर का भावभीनी विदाई सम्मान,जलगांव हुआ स्थानांतरण।।

रतलाम डेस्क

सैलाना-सेन्ट्रल बैंक शाखा के प्रबंधक प्रेमसिंह डिंडोर के जलगांव (महाराष्ट्र) स्थानांतरण पर बैंक के ग्राहक परिवार एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने श्री डिंडोर की कार्यप्रणाली, निष्ठा एवं आमजन के प्रति उनके सौम्य व्यवहार की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी सचिव गुमान सिंह भयडिया, वरिष्ठ पेंशनर्स जगदीश पटेल एवं व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी अधिकारी की पहचान उसकी कार्यशैली और सेवा भावना से होती है, और श्री डिंडोर ने अपने कार्यकाल में इन मूल्यों को सार्थक रूप से निभाया है।
समारोह के दौरान चिराग चंडालिया एवं बैंक परिवार द्वारा श्री डिंडोर का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार संजय शर्मा, पटेल मेडिकल के संचालक समरथ पाटीदार, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्र रांका, बैंक उप प्रबंधक अमित नरानिया एवं कैशियर मुकेश सिंह राठौड़ सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर हेमंत कुमावत, मोहित मुरेरा,नितेश राठौर,अकरम खान,पीयूष जुयल, शशांक श्रीवास्तव,जगदीश खराड़ी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कैशियर मुकेश सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।
समापन:
कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न हुआ,जहां उपस्थित जनों ने श्री डिंडोर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->