आलीराजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण रेंज इंदौर द्वारा जिले की वार्षिक अपराध समीक्षा की गई।

आलीराजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण रेंज इंदौर द्वारा जिले की वार्षिक अपराध समीक्षा की गई।

आलीराजपुर डेस्क

संवाददाता:- वैभव जाधव

आलीराजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक।

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के लिये कहा गया।

थाना कोतवाली एवं आंबुआ को मिला 'ISO' प्रमाण-पत्र

आलीराजपुर- 07 अप्रैल 2026 को पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्धारित वार्षिक रोस्टर के पालन में, उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), ग्रामीण रेंज इंदौर, श्री मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिला अलीराजपुर की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर, श्री रघुवंश सिंह द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय का स्वागत किया गया।
समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु: बैठक के दौरान जिले के विगत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष के अपराधों का तुलनात्मक सांख्यिकीय विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।  उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने थानावार लंबित प्रकरणों, मर्ग, गुम इंसान, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों एवं चालानों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए:
• समय-सीमा एवं गुणवत्ता: किसी भी प्रकरण को अनावश्यक लंबित न रखते हुए, सभी शिकायतों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
• विशेष कार्ययोजना: लंबित वारंटों की तामीली एवं पुराने अपराधों के निराकरण हेतु 'टीम वर्क' के आधार पर विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।
• महिला सुरक्षा: महिला संबंधी अपराधों में उच्च संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
• प्रभावी नियंत्रण: संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी, अवैध गतिविधियों पर सूक्ष्म निगरानी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
• वाहन दुर्घटना के अपराधों में भी संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिये।
ISO 9001:2015 अवार्ड एवं नवाचारों की सराहना: निरीक्षण के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने जिले के नवाचारों— 'हेलमेट अभियान (आपणे मानसे आपणी पुलिस)' एवं 'पुलिस हेल्पडेस्क' की सराहना की।
इस अवसर पर थाना कोतवाली (अलीराजपुर) एवं थाना आंबुआ को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, स्वच्छता, एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड संधारण के लिए ISO (International Organization for Standardization) अवार्ड से सम्मानित किया गया। थाना कोतवाली अलीराजपुर इस उपलब्धि के साथ जिले का प्रथम एवं थाना आंबुआ द्वितीय आईएसओ प्रमाणित थाना बन गया है। यह प्रमाण-पत्र बेहतर लोक सेवा प्रबंधन, पारदर्शी कार्यप्रणाली और मानकीकृत पुलिसिंग (Standardized Policing) के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने पर प्रदान किया जाता है।
अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->