नगर परिषद सैलाना में नव-मनोनित एल्डर मेन का हुआ भव्य स्वागत सम्मान
Wednesday, April 8, 2026
Edit
सैलाना : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा नगर परिषद सैलाना में चार एल्डर मेन के मनोनयन के बाद आज उनका नगर परिषद परिसर में गरिमामय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिषद का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा नजर आया।
शासन द्वारा मनोनीत एल्डर मेन वरदीचंद्र पाटीदार, नाथूलाल राठौड़, रवि कुमार शर्मा एवं सपना खराड़ी का मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ ने भी सभी नव-मनोनित एल्डर मेन का सम्मान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा ने कहा कि, “शासन की मंशा के अनुरूप सभी एल्डर मेन नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और परिषद को और अधिक सशक्त बनाएंगे।”
कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारी भीमसेन लहरी, सुरेंद्र सिंह चौहान, धन्ना लाल परमार, धीरज सिंह रावत, मोनिका भूरिया, अभिमन्यु ग्वाले, शिखा शर्मा, सुरेश पाटीदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।