इंदौर-आज होगा फैसला भोजशाला मंदिर है या मस्जिद धार छावनी में तब्दील

इंदौर-आज होगा फैसला भोजशाला मंदिर है या मस्जिद धार छावनी में तब्दील

इंदौर डेस्क

इंदौर - लंबे समय से विवादित  धार स्थित भोजशाला मामले में आज फैसला आने वाला है ।
देशभर की निगाहें आज मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ से आने वाले फैसले पर टिकी हुई है। 
दरअसल, धार स्थित परिसर को जहां हिंदू पक्ष भोजशाला ( वाग्देवी यानि मां सरस्वती का पूजा स्थल ) मानता है, वहीं मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद होने का दावा करता आ रहा है। इस मामले से जुड़ी पांच याचिकाओं व तीन इंटरवेंशन आवेदन पर सुनवाई पूरी होने के बाद हाई कोर्ट की डबल बेंच में फैसला सुरक्षित रख लिया था जो कि आज आने की संभावना है।

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतेजाम
आज भोजशाला मामले में अदालत के निर्णय आने को लेकर प्रशासन भी सुरक्षा इंतजामों में जुट गया है। 
जहां धार को छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं इंदौर में राजवाड़ा पर भी पुलिस बल तैनात किए जाने की खबर है।

शांति बनाए रखने की अपील
प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने एवं अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->