सिंहस्थ से पहले रतलाम–बांसवाड़ा मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग
Wednesday, July 8, 2026
Edit
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कर रतलाम–बांसवाड़ा मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग
विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि मध्यप्रदेश के रतलाम जिले और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले को जोड़ने वाला रतलाम–बांसवाड़ा मार्ग दोनों राज्यों के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों यात्री,किसान,विद्यार्थी, व्यापारी तथा मालवाहक वाहन आवागमन करते हैं। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि यह मार्ग मध्यप्रदेश और राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि इस मार्ग का फोरलेन निर्माण किया जाता है तो दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा,कृषि एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा,पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में रोजगार और विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी।
पत्र में विधायक ने यह भी उल्लेख किया है कि उज्जैन में आयोजित होने वाला सिंहस्थ महापर्व प्रत्येक 12 वर्ष में लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। ऐसे अवसर पर रतलाम–बांसवाड़ा मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए उन्होंने मंत्रालय से मार्ग का शीघ्र सर्वेक्षण कराकर राष्ट्रीय महत्व के मार्ग के रूप में प्राथमिकता देते हुए फोरलेन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।।।