रतलाम : छोटे छात्रावासों को बड़ा करने के लिए प्रस्ताव भेजें : कलेक्टर श्री कटेसरिया

रतलाम : छोटे छात्रावासों को बड़ा करने के लिए प्रस्ताव भेजें : कलेक्टर श्री कटेसरिया

रतलाम डेस्क

सांदीपनि विद्यालय में छत की मरम्मत तत्काल करवाने के निर्देश

कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय नामली एवं बालक छात्रावास का किया निरीक्षण

रतलाम-मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सांदीपनि विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नामली एवं अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास नामली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद

सांदीपनि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया कक्षा में पहुंचे और विद्यार्थियों से संवाद किया। वे बच्चों के साथ बैठकर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली तथा विज्ञान की पुस्तक देखकर विद्यार्थियों से विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा करते हुए रोचक सवाल भी किए।
वर्तमान में सांदीपनि विद्यालय पुराने भवन में संचालित हो रहा है। विद्यालय के नवीन भवन के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि नवीन भवन के निर्माण के लिए आवश्यक फॉलोअप किया जाए, ताकि भवन का निर्माण शीघ्र हो सके। पुराने भवन की छत से पानी टपकने की समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल छत की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

छोटे छात्रावासों को बड़ा करने के लिए प्रस्ताव तैयार करें

अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे छोटे छात्रावास, जहां विद्यार्थियों की संख्या कम है, उन्हें बड़े छात्रावास के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजें।

कलेक्टर ने कहा कि बड़े छात्रावासों में अधिक संख्या में विद्यार्थी रह सकेंगे और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा तथा छोटे छात्रावासों की तुलना में व्यय भी कम होगा। बड़े छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए समग्र अध्ययन एवं आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की जा सकेगी।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->