सैलाना : में पुलिसकर्मियों का सम्मान,पौधारोपण कर दिया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सैलाना : में पुलिसकर्मियों का सम्मान,पौधारोपण कर दिया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रतलाम डेस्क

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान,‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत किया पौधारोपण

सैलाना - जब देशवासी त्योहार और उत्सव अपनों के साथ मनाते हैं, तब पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं। समाज के प्रति इसी समर्पण और सेवाभाव के सम्मान में सैलाना में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान कर पौधारोपण किया गया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन,सैलाना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने एसडीओपी लेखराज मीणा तथा भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शर्मा ने थाना प्रभारी पिंकी आकाश का स्वागत किया साथ ही जिला योजना सलाहकार समिति के सदस्य भूपेंद्र जायसवाल ने उप निरीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक शिवाजी राव जगताप,शिवनाथ सिंह राठौर,सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश सूर्यवंशी,ब्रजराज सिंह भदोरिया,प्रधान आरक्षक निरंजन त्रिपाठी एवं सूर्यप्रसाद तथा आरक्षक तुफान भूरिया, अर्पित दुबे,मुरली कटारिया, आनंद भाटी और दिनेश खराड़ी को भी सम्मानित किया गया।

पुलिस का सम्मान,प्रकृति के संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा, हरीश सिलावट, प्रियंका शर्मा, राजेंद् कुमावत, मनोज सिसौदिया,अक्ष शर्मा एवं परामर्शदाता योगेश तंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।।।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->