रतलाम : तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय रतलाम को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया

रतलाम : तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय रतलाम को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया

रतलाम डेस्क

रतलाम- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि रतलाम जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का आयोजन किया जा रहा है। 60 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शासकीय विद्यालयों और ग्रामों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाना है। तथा शासकीय स्कूलों में तंबाकू के खतरों के प्रति जन जागरूकता गतिविधियां 27 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

शासकीय सांदीपनि विद्यालय रतलाम में जिला नोडल अधिकारी एनटीसीपी एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय रतलाम डॉ केशव प्रसाद, प्राचार्य श्रीमती संध्या वोरा, साहित्यकार श्री प्रदीप सिंह राव, मध्य प्रदेश कैंसर नियंत्रण समिति के आजीवन सदस्य श्री अशोक अग्रवाल, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्री आशीष चौरसिया, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री रत्नेश विजयवर्गीय की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ केशव प्रसाद ने बताया कि तंबाकू उत्पाद जैसे बीड़ी सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थ जैसे शराब आदि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है उनके उपयोग से हृदय रोग,  कैंसर, लीवर की बीमारी जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न होती है इसलिए इनका उपयोग बिलकुल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कोटपा अधिनियम की जानकारी दी।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को तंबाकू मुक्त परिसर एवं नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। श्री अशोक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बीड़ी सिगरेट और सिगार कैंसर के तीन यार जैसे नारे लगवाते हुए मादक पदार्थों से बचने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान निर्धारित चेकलिस्ट अनुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय विनोबा नगर को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया। शिक्षाविद एवं साहित्यकार श्री प्रदीप सिंह राव द्वारा रचित पुस्तक परमार्थ के पथिक की जानकारी दी गई, तथा तम्बाकू मुक्त अभियान के संबंध में पोस्टर का विमोचन किया गया ।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->