धामनोद: विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महापर्व ।

धामनोद: विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महापर्व ।

रतलाम डेस्क

धामनोद - धर्म नगरी धामनोद में विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गोपाष्टमी महापर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया । दिनांक 17 नवंबर 2026, मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद जिला रतलाम, प्रखंड नामली के अंतर्गत खंड धामनोद में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की बहनों एवं कार्यकर्ता भाइयों द्वारा देसी गौमाता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया । इस अवसर पर गौमाता का पुष्पमालाओं से सुंदर श्रृंगार कर तिलक लगाया गया । 
इसके पश्चात गौमाता को हरी घास, गुड़ एवं रोटी खिलाकर उनकी सेवा एवं पूजा की गई । तत्पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गौमाता की परिक्रमा कर विधिवत आरती की तथा गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा, सेवा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की । कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं सहित खंड धामनोद की मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की बहनों एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाजजनों की उपस्थिति रही । गोपाष्टमी महापर्व के माध्यम से गौमाता के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को स्मरण करते हुए गौसेवा और गौसंरक्षण का संदेश दिया गया ।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->