एमपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा  ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए घोषणा पत्र की प्रमुख बातें।

एमपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए घोषणा पत्र की प्रमुख बातें।

भोपाल डेस्क

विधानसभा चुनाव के चलते इस वक्त मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर हर ओर है और 17 नवंबर को प्रदेश में मतदान होना है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 'मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023' भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया। जिसमे भाजपा ने 20 बड़े वादे प्रदेश की जनता से किए हैं।

ये है भाजपा के घोषणा पत्र की प्रमुख बातें

किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल पर गेहूं और 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी होगी।

गरीबों को 5 साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा

किसान सम्मान निधि और किसान सम्मान योजना द्वारा किसानों को 12000 रुपए प्रति साल प्रदान किए जाएंगे

गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा

घोषणा पत्र जारी करते हुए नड्डा ने कहा कि - ' भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसने इस डॉक्यूमेंट को अपना रोडमैप का जरिया बनाया है और इसे जमीन पर उतारने का कार्य किया है। ये हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है।'

ये है भाजपा का मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023


--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->