कांग्रेस की मध्यप्रदेश में करारी हार का इफेक्ट, आलाकमान ने मांगा कमलनाथ से इस्तीफा।

कांग्रेस की मध्यप्रदेश में करारी हार का इफेक्ट, आलाकमान ने मांगा कमलनाथ से इस्तीफा।

नई दिल्ली/भोपाल

कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं कमलनाथ

विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद कल मंगलवार को कमलनाथ कांग्रेस के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार खड़गे के निवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए थे। 

कमलनाथ से मांगा इस्तीफा और साथ ही नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्देश

खड़गे के निवास पर हुई इस बैठक में पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ से प्रदेश कांग्रेस पद से इस्तीफा देने को कहा है। साथ  ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का निर्देश भी कांग्रेस आलाकमान ने दिया है। यदि सूत्रों की माने तो कमलनाथ कभी भी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।


--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->