भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान का सैलाना में जनसंपर्क

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान का सैलाना में जनसंपर्क

रतलाम डेस्क

सैलाना-रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनीता नागर सिंह चौहान ने सैलाना में नगर भ्रमण कर जन संपर्क किया ।
सैलाना विधानसभा के भाजपा  कार्यकर्ता कसेरा धर्मशाला में एकत्र हुए जहां लोकसभा प्रत्याशी के साथ मध्य प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान व रतलाम जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा कार्यकर्ता को संबोधित करने के पश्चात कसेरा धर्मशाला से पैदल जन संपर्क प्रारंभ हुआ .
दिलीप मार्ग से होते हुए पैलेस चौराहा से नगर के मुख्य मार्ग में होते हुए भाजपाई पुनः कसेरा धर्मशाला पहुंचे. नगर में कई स्थान पर जनता द्वारा पुष्पमाला पहनाकर भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इस दौरान रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना,सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़,वरिष्ठ भाजपा नेत्री क्रांति जोशी, पूर्व विधायक संगीता चारेल,कैलाशी बाई चारेल,विप्लव जैन, अम्बिका पाटीदार,भंवर लाल डोडियार,नाथू राठौर,अनुकुल सोनी,ललित कसेरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->