मध्यप्रदेश: मितेंद्र सिंह बने मध्‍य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष

मध्यप्रदेश: मितेंद्र सिंह बने मध्‍य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष

भोपाल डेस्क

भोपाल - अब मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह होंगे. 
दरअसल, विक्रांत भूरिया द्वारा श्री निवास बीवी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की गई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वे संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इसका कारण उन्होंने उनके पिता कांतिलाल भूरिया के चुनाव मैदान में होने के कारण अधिकांश समय रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में देना बताया था।
उनकी इसी पेशकश के बाद पार्टी ने मितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला ले लिया।

मितेंद्र सिंह का नियुक्ति पत्र
कौन है मितेंद्र सिंह
मितेंद्र सिंह वर्तमान में भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं।
उनके पिता दर्शन सिंह ग्वालियर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। मितेंद्र ने कानून और बिजनेस स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। साथ ही वे मॉडल व मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।



--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->