सैलाना : नरवाई जलाने वाले बता रहे कलेक्टर के आदेश को ठेंगा, स्थानीय अधिकारी नींद में।

सैलाना : नरवाई जलाने वाले बता रहे कलेक्टर के आदेश को ठेंगा, स्थानीय अधिकारी नींद में।

रतलाम डेस्क

सैलाना - कलेक्टर साहब के नरवाई जलाने को लेकर प्रतिबंधित आदेश के बावजूद नरवाई जलाने वालों के हौंसले बुलंद हैं। हौंसले भी इतने बुलंद हैं कि जिलाधीश द्वारा आदेश जारी कर  नरवाई जलाने को प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद नरवाई जलाने की ये हिम्मत तहसील मुख्यालय  सैलाना के आसपास ही की जा रही है, जहां कई प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारी निवास भी करते हैं।
बावजूद इसके इस पर अंकुश ना लगने से कई प्रकार के सवाल अधिकारियों पर भी खड़े होते हैं।
        ( रतलाम बांसवाड़ा बायपास पर जलती नरवाई )

क्या अधिकारी आदेश का पालन करवाने में नहीं है सक्षम ?
यहां सवाल यह भी उठता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी कलेक्टर साहब के आदेश का पालन करवाने में सक्षम नहीं हैं ? या आदेश का पालन करवाने की उनकी नियत नहीं है ?
क्योंकि नरवाई जलाने की ये घटनाएं रतलाम बांसवाड़ा बायपास मुख्य सड़क मार्ग पर ही हो रही हैं. तो क्या जिम्मेदारों को यह दिखाई नहीं दे रहा या वे देख कर भी नजरंदाज कर रहे हैं।
कारण चाहे जो भी हो लेकिन इन बातों से तो यही लगता है कि स्थानीय अधिकारी शायद कलेक्टर साहब के आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->