रतलाम: केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला का पुतला फूंका।

रतलाम: केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला का पुतला फूंका।

रतलाम डेस्क

रतलाम - रतलाम में करणी सेना परिवार द्वारा केंद्रीय मंत्री व गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पुरषोत्तम रूपाला का पुतला जलाया गया। 
शहर के सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर करणी सेना परिवार के कई कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पहले केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाया व उसके बाद पुरषोत्तम रूपाला व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाते करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता
आखिर क्या है मामला
गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री रूपाला ने यह बयान देकर विवाद पैदा कर दिया कि "तत्कालीन ‘महाराजाओं’ ने विदेशी शासकों और अंग्रेजों के उत्पीड़न के आगे घुटने टेक दिए थे और यहां तक कि अपनी बेटियों की शादी भी उनसे कर दी थी। " 
इसी के बाद से राजपूत समाज पुरुषोत्तम रूपाला का विरोध कर रहा है व बीजेपी नेतृत्व से रूपाला को चुनावी मैदान से हटाने की भी मांग कर रहा है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->