-->
मुख्यमंत्री यादव ने की केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल से भेंट

मुख्यमंत्री यादव ने की केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल से भेंट

नई दिल्ली/ भोपाल

नई दिल्ली - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल तथा राज्यमंत्री श्री वी. सोमन्ना और श्री राज भूषण चौधरी से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय श्रम शक्ति भवन में सौजन्य भेंट कर प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों  पर सकारात्मक चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना और पार्बती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। 

डॉ. यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया। इस दौरान प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री श्री संजय शुक्ला सहित केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->