मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की धूम।

मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की धूम।

रतलाम डेस्क

सैलाना-प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला तिरंगामय हो गया है। आजादी के पावन पर्व पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के महोत्सव में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश प्रगतिपथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भोपाल के सुभाष नगर आर.ओ.बी. से निकाली जा रही भव्य तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। उन्होंने प्रदेशवासियों, देशवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिये शुभकामनाएं दी। तिरंगा यात्रा में सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद श्री वी.डी. शर्मा तथा दो बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।

 सैलाना नगर में भी निकली भव्य तिरंगा यात्रा नगर लगभग सभी स्कूल छात्र, छात्राओं ने बड़ चाड कर यात्रा में भाग लिया व भारत माता की जय के नारों से नगर की गलियां गुंज उठी इस अवसर पर प्रशासन ने रैली में चल कर बच्चो का उत्साह बढ़ाया सैलाना एसडीएम मनीष जैन नगर परिषद सी एम ओ अनिल जोशी सहित नगर परिषद का समस्त स्टाफ भी इस रैली में समलित रहा।

देशभक्ति गीतों की धुन के बीच स्कूली बच्चे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे।भारत माता के रूप में संपूर्ण गरिमा के साथ आगे बढ़ती छात्राएं और ओज पूर्ण नारों से नगर क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
विडियो देखे -

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->