-->
सैलाना के पूर्व विधायक व मंत्री स्व. गेहलोत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

सैलाना के पूर्व विधायक व मंत्री स्व. गेहलोत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रतलाम डेस्क

सैलाना - सैलाना के पूर्व विधायक व मंत्री रहे स्व. श्री प्रभुदयाल गेहलोत की सातवीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील कार्यालय के सामने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
माल्यार्पण के बाद विक्टोरिया तालाब स्थित मुक्तिधाम पर मालवा के गांधी की  याद में कार्यकर्ताओं द्वारा  पौधारोपण भी किया गया। तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सैलाना के  पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, राजेश गेहलोत, हनी गेहलोत, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ( लक्की ), जगदीश पाटीदार, महेंद्र शुक्ला, जगदीश कुमावत, हेमंत बबलू कुमावत, जितेंद्र सिंह राठौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, प्रशांत मांडोत, रामप्रसाद चंदेल, राजेश पाटीदार, किशोर पाटीदार, गोपाल काग सहित नगर व आसपास के क्षेत्र से अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->