इंदौर कलेक्टर द्वारा मोटरयान नियमों के पालन कराने एवं बसों के अवैध संचालन पर नियंत्रण हेतु अधिकारियों की समिति गठित।
Monday, August 5, 2024
Edit
इंदौर-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने मध्यप्रदेश मोटरयान नियम के अंतर्गत कार्यवाही करने एवं बसों के अवैध संचालन पर नियंत्रण हेतु अधिकारियों की समिति गठित की है। इस समिति में नगर पालिका निगम(यातायात) के अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम तथा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शामिल रहेंगे। समिति के सदस्य बस संचालन स्थलों का निरीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।