-->
आलीराजपुर SP ने देर रात जारी किया आदेश कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, देखिए कहा किसको मिली कमान।

आलीराजपुर SP ने देर रात जारी किया आदेश कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, देखिए कहा किसको मिली कमान।

अलीराजपुर डेस्क

संवाददाता- वैभव जाधव

आलीराजपुर – आलीराजपुर जिले में पुलिस कर्मियों के थोकबंद तबादलो को पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी के रूप में देखा जा रहा हैं। बताते चलें कि कुछ पुलिसकर्मी अपने पुराने थाने में कई समय से जमें हुए थे। लेकिन अलीराजपुर एसपी राजेश व्यास ने रविवार की रात तबादले का आदेश जारी किया। इसमें जिले के अधिकांश थानों के टीआई और प्रभारी बदल दिए गए हैं। 
एसआई से लेकर एएसआई, हेड कांस्टेबल, कार्यवाहक निरीक्षक तक के तबादले कर दिए गए हैं।हालांकि, पिछले कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के द्वारा आलीराजपुर पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं। अब सारे कयासों पर लगाम लग गई है, और पुलिस कर्मियों के स्थान बदल कर फेरबदल किया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस विभाग में कि गई इस प्रशासनिक सर्जरी का असर क्या होता है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->