-->
राजस्थान/उदयपुर:तलवार से अंगूठा काटकर रक्त से किया राजतिलक, विश्वराज सिंह मेवाड़ को बैठाया राजगद्दी पर...!!

राजस्थान/उदयपुर:तलवार से अंगूठा काटकर रक्त से किया राजतिलक, विश्वराज सिंह मेवाड़ को बैठाया राजगद्दी पर...!!

राजस्थान/उदयपुर

उदयपुर- मेवाड़ राजपरिवार के पूर्व सदस्य महेन्द्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे वि‍श्‍वराज सिंह का सोमवार को राजतिलक हुआ। चितौड़गढ़ दुर्ग के फतहप्रकाश महल में यह कार्यक्रम हुआ। नाथद्वारा से विधायक व‍िश्‍वराज सिंह को मेवाड़ की राजगद्दी पर बैठाया गया। मेवाड़ परिवार के सबसे बड़े सदस्य होने के कारण इस परंपरा का निर्वहन किया गया इस दौरान तलवार की धार से अंगूठे को काटकर तिलक लगाया गया।
 इस परम्परा को इतिहास के अनुसार सलूंबर ठिकानेदार ने पूरा किया। मेवाड़ घराने में भगवत सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बड़े पुत्र महेंद्र सिंह मेवाड़ का 19 नवंबर 1984 को राज्याभिषेक किया गया था चितौड़गढ़ में राजसी संस्कृति के अनुसार सुबह 10 बजे राजतिलक समारोह पूर्ण हुआ। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक विश्वराज सिंह उदयपुर पहुंचेंगे और यहां सिटी पैलेस में धूणी के दर्शन करने के बाद एकलिंगजी महादेव मंंद‍िर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। एकलिंगजी में रंग दस्तूर के बाद ही मेवाड़ परिवार का शोक भंग होगा। इसके बाद अपने निवास स्थान समोर बाग में पाग दस्तूर होगा, जिसमें शोक की सफेद पाग को हटाकर गुलाबी पाग पहनाई जाएगी. इसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति होगी।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->