-->
अलीराजपुर जेल में आज गीता जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अलीराजपुर जेल में आज गीता जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अलीराजपुर डेस्क

संवाददाता- वैभव जाधव

अलीराजपूर- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला जेल अलीराजपुर में आज दिनांक 11.12.24 को  गीता जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक श्री एस. बी. शरण द्वारा भगवान श्री कृष्ण एवं श्रीमद्भागवत गीता का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गीता जयंती पर बंदियों  और जेल स्टाफ के मध्य भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का उद्धरण किया गया। गायत्री परिवार अलीराजपुर से उपस्थित हुए पुरुषोत्तम द्वारा गीता के तीसरे अध्याय कर्मयोग का वाचन किया गया। गायत्री परिवार अलीराजपुर के व्यवस्थापक वर्मा के द्वारा गीता में उल्लेखित  -  कर्मयोग, ज्ञानयोग एवं भक्तियोग के विषय पर जानकारी दी गई। तत्पश्चात सभी के द्वारा कीर्तन किया गया । जेल में श्रीमद्भागवत  पुराण पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक श्रीमती संस्कृता जोशी, प्रमुख मुख्य प्रहरी देंगल, मुख्य प्रहरी  राकेश चौहान एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->