अम्बूआ: में श्री त्रिलोकेश्वर महादेव समूह में भगवान का जलाभिषेक किया गया।
Thursday, February 20, 2025
Edit
आम्बूआ-आम्बुआ मे अड़वाडा मार्ग पर त्रिलोकेश्वर महादेव समिति द्वारा जन सहयोग से विशाल शिव मंदिर का निर्माण किया गया। उक्त नवनिर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मैं प्रथम दिन स्थानीय शंकरगढ़ प्रांगण से शिव दरबार लेकर बैंड बाजे ढोल की थाप पर भक्ति पूरे ग्राम में जय घोष के साथ नृत्य करते हुए संपूर्ण गांव से गुजरे जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ग्राम जनों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में शास्त्रों ज्ञाता पंडित मुकेश कुमार जी तिवारी, गांधी आश्रम पुजारी, राम मंदिर पुजारी शंकरलाल पारीक दो अलग-अलग रथो मैं सवार होकर शंकरगढ़ प्रांगण से नवनिर्मित मंदिर तक पहुंचे। त्रिलोकेश्वर महादेव समिति के सदस्य द्वारा आतिशबाजी कर वातावरण को मनमोहन बना दिया। शोभायात्रा नवनिर्मित मंदिर पर पहुंची जहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी सिवानंद गिरी महाराज जी ने कहा वर्तमान समय में जो पूरा समय भगवान के पूजा अर्चना में देता है वही इस जीवन में सुखी और समृद्ध रहता है।
स्वामी ने अपने संबोधन में कहा आदिवासी आदिवासी नहीं है वह पूरेवासी हैं क्योंकि आप लोग भगवान की सेवा में पूरा समय देते हैं तो आप पूरावासी हैं और पूरा वासी भगवान को पूरा समय नहीं देते हैं जिसके कारण हमारी निगाह में वह आदिवासी है। संबोधन के बाद पंडित मुकेश तिवारी जी ने शिव दरबार के साथ सभी भगवानों का जलाभिषेक का कार्य किया गया। आपने शास्त्रों का ज्ञान करवाते हुए कहां है लोग अपने धर्म से विमुख होते जा रहे हैं जिसके कारण हिंदू समाज खंडित होता जा रहा है मुकेश तिवारी जी ने अपने सहयोगी प्रसाद पूरी विधि विधान से भगवान को मंत्र उपचार के साथ सयन करवाया गया।