बातचीत: राष्ट्रीय हिन्दू सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष से दैनिक सवेरा की विशेष बातचीत ।
Sunday, March 30, 2025
Edit
राष्ट्रीय हिन्दू सेना ( महिला मोर्चा ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष से विशेष बातचीत
धार - हाल ही में राष्ट्रीय हिन्दू सेना की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष धार निवासी शिवानी सिंह सिसौदिया को बनाया गया। श्रीमती सिसौदिया से दैनिक सवेरा ने प्रमुख बिंदुओं पर की खास बातचीत.
नई नियुक्ति को लेकर शिवानी सिंह सिसौदिया को शुभकामनाएं देने से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। पढ़िए नवनियुक्त अध्यक्ष से दैनिक सवेरा की विशेष चर्चा।
दैनिक सवेरा - आप जिस पिछले संगठन से जुड़े हुए थे वह छोड़ने का या नए संगठन राष्ट्रीय हिन्दू सेना से जुड़ने का क्या कारण रहा ?
शिवानी सिंह - नहीं, वह छोड़ा नहीं है। पिछला जो संगठन था भारतीय सनातन संघ उसका राष्ट्रीय हिन्दू सेना में विलय हुआ है। दोनों अब एक हो गए है। अब हम इस संगठन के तले मिलकर कार्य करेंगे।
दैनिक सवेरा - पिछले संगठन की जिम्मेदारियों और यहां मिली जिम्मेदारियों को आप किस तरह से देखती हैं?
शिवानी सिंह - पहले मैं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही थी पिछले संगठन में। लेकिन यहां मुझे क्योंकि महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है तो पूरे देश में टीम बनाने एवं कार्य करने की जिम्मेदारी रहेगी जो कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।
दैनिक सवेरा - अभी किन किन प्रदेशों में आपका संगठन कार्य कर रहा है ?
शिवानी सिंह - कई प्रदेशों में कार्य कर रहा है। फिलहाल हमने यूपी एवं मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। अन्य प्रदेशों में भी शीघ्र नियुक्ति की जाएंगी ।
दैनिक सवेरा - मध्यप्रदेश में किसे आपने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है ?
शिवानी सिंह - मध्यप्रदेश के लिए पिंकी जी पाटीदार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दैनिक सवेरा - पिछले संगठन से किसी ने आपकी इस पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा की थी ?
शिवानी सिंह - जी, राष्ट्रीय हिन्दू सेना की एक कोर कमेटी बनाई हुई है। उसी के द्वारा इस पद पर मेरी नियुक्ति की गई है।
दैनिक सवेरा - बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या ज़िम्मेदारियां रहेंगी यहां पर ?
शिवानी सिंह - जिम्मेदारियों में संगठन को मजबूती प्रदान करना, गौ रक्षा, धर्म रक्षा, महिलाओं की सहायता, महिलाओं की रोजगार में सहायता प्रदान करने जैसे कार्य शामिल रहेंगे।
दैनिक सवेरा - अन्य संगठन पहले से कार्य कर रहे है उनके साथ कैसा सामंजस्य आपके संगठन का रहेगा ?
शिवानी सिंह - उद्देश्य तो सभी का एक ही है । बस अलग अलग संगठन बने हुए हैं। समय आने कर सभी मिलकर कार्य करेंगे ।