इंदौर: खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, कई अवैध गैस सिलेंडर व रिफिलिंग का समान जप्त।

इंदौर: खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, कई अवैध गैस सिलेंडर व रिफिलिंग का समान जप्त।

इंदौर डेस्क 

अवैध रूप से संग्रहित 18 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग का सामान जप्त.

इंदौर जिले में रसोई गैस सिलेंडरों का अन्य उपयोग किये जाने पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग के अमले द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

इसी सिलसिले में आज चितावद रोड़ पर बड़ी कार्रवाई की गई। 
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मेसर्स ताज गैस चूल्हा  रिपेयर 47 राधा स्वामी नगर, चितावाद  रोड  इन्दौर के यहां छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान गैस की अवैध रिफिलिंग का कार्य ‍मिला और गैस सिलेंडर  का अवैध भंडारण भी प्राप्त हुआ। मौके पर  कुल 18 घरेलु प्रवर्ग  के गैस सिलेंडर जप्त किये गये। जिसमें 12 भरे एवं 06 खाली थे। सिलेंडर तीनो प्रमुख गैस कंपनियों के हैं। गैस रिफिलिंग में काम आने वाली  वंशी तथा दस नग लोकल रेगुलेटर  दुकान संचालक  मोहम्मद सब्बीर निवासी खजराना  से  जप्त किए गये। रिहायशी  इलाके  में अवैध गैस भंडारण,रिफिल की शिकायत मिल रही थी। टीम ने आठ दिन की रेकी की और आज छापा मारा। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में प्रकरण दर्ज किया गया। सहायक आपूर्ति अधिकारी दिलीप मनवारे और  कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अंकुर गुप्ता ने उक्त कार्रवाई की।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->