सैलाना:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा गोगा देव मंदिर पर छड़ी पूजन किया।
Tuesday, August 12, 2025
Edit
सैलाना - प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाल्मीकि समाज द्वारा श्री जाहरवीर गोगा जी चौहान की छड़ी का पूजन सावन मास के प्रथम दिन से प्रारंभ किया गया जो पूरे सावन मास व भादव मास की गोगा नवमी तक होता है।समाज के युवाओ सहित समस्त समाजजन हर्ष उल्लास के साथ छड़ी पूजन कर गोगा जी की आराधना करते है व गोगा नवमी के दिन विशाल चल समारोह निकाला जाता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन में से एक सामाजिक समरसता भी है। इसी के चलते सैलाना नगर के स्वयंसेवक भी वाल्मीकि बस्ती में पहुंचे व गोगाजी महाराज की छड़ी का पूजन कर पुष्पमाला अर्पित की और सभी समाजजनों के साथ मिलकर गोगा जी महाराज की आरती की।। आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।।