नगर परिषद द्वारा सैलाना नगर में भव्य दशहरा आयोजन।

नगर परिषद द्वारा सैलाना नगर में भव्य दशहरा आयोजन।

रतलाम डेस्क 

पहली बार हुआ 51 फीट के रावण सहित मेघनाद व कुंभकरण का दहन।।

सैलाना-नगर में विगत कई वर्षों से रावण दहन कार्यक्रम किया जा रहा है किंतु इस वर्ष का आयोजन भव्य रहा।
नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य लक्की शुक्ला के नेतृत्व में विगत वर्ष से सैलाना नगर में रावण दहन के साथ भव्य सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। 
रावण दहन के पूर्व होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से नगर की जनता में काफी उत्साह देखने को मिला।
नगर में स्थित स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत स्टेडियम में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
सर्व प्रथम राम,लक्ष्मण जी का भव्य स्वागत हुआ। तत्पश्चात पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत की उपस्थिति में नगर के युवाओ की मांग पर खेल मैदान में 6 हाईमास्ट (लाइटपोल) का शुभारंभ किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ पूरे नगरवासियों ने मिल कर किया तत्पश्चात राम जी की भव्य आरती महाकाल नगरी से पधारे बाल बटुको द्वारा की गई। साथ ही मां महाकाली की स्तुति के पश्चात रावण दहन हुआ।
मंच पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला , उपाध्यक्ष सुनीता पाठक सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।
नगर परिषद द्वारा आयोजित इस मनमोहक कार्यक्रम की नगरवासियों के बीच प्रशंसा रही।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->