रतलाम : मंत्री चैतन्य काश्यप ने ली दीप मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक।

रतलाम : मंत्री चैतन्य काश्यप ने ली दीप मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक।

रतलाम डेस्क

रतलाम - प्रतिवर्षानुसार इस बार भी विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर दीप मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने सभी मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की। 

बैठक में दीपोत्सव पर अलग-अलग आयोजित होने वाले दीप मिलन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, युवा चेतना, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठन भी उपस्थित होंगे। उक्त आयोजन की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित नंदकिशोर पंवार, महामंत्री हेमंत राहोरी, सुबेंद्र गुर्जर, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, भावना गुर्जर, निखिल बोरीवाल, आयुषी सांखला, भूपेंद्र कावड़िया, शुभम चौहान, संदीप मौर्य आदि उपस्थित रहे।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->