आलीराजपुर : गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में पुलिस की सराहनीय सफलता
Tuesday, December 2, 2025
Edit
संवाददाता:- वैभव जाधव
ऑपरेशन मुस्कान एवं विशेष अभियान में मिली सफलता : 133 गुमशुदा लोग सुरक्षित बरामद
आलीराजपुर-पुलिस द्वारा जिले में गुमशुदा नाबालिगों एवं वयस्क व्यक्तियों की दस्तयाबी हेतु संगठित विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों से मिलाना तथा समाज में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना था।
इस अभियान के तहत नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए 1 नवम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक एक माह के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया गया। अभियान की अवधि में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 19 गुम नाबालिगों में से 13 नाबालिग बालक/बालिकाओं का सफलतापूर्वक पता लगाया जाकर बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौपा गया। पुलिस के द्वारा संवेदनशीलता, सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है।
इसी क्रम में वयस्क महिलाओं एवं पुरुषों की खोज के लिए भी 25 सितम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में दर्ज 273 गुम महिलाओं और 43 गुम पुरुषों में से 100 महिलाओं तथा 20 पुरुषों को पुलिस टीमों द्वारा सक्रियता एवं संवेदनशीता से कार्यवाही कर सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों से मिलाकर उनके परिजनों को राहत दिलवाई गई।
पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की खोज एक निरंतर प्रक्रिया है। अभियान के तहत 5 वर्ष से ज्यादा अवधि की गुम महिला को भी ढूंढ निकाला और 3-1/2 वर्ष से अधिक समय से गुम नाबालिक बालिका भी ढूंढ निकाला। गुमशुदा लोगों को माध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा गुजरात, महारष्ट्र व राजस्थान राज्य से दस्तयाब किया हैं जिले की पुलिस टीम पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ इस कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी गुम इंसानों को उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुँचाना आलीराजपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।